फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फिरोजाबाद ने 23 रनों से मथुरा टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में फिरोजाबाद की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मथुरा टीम को 23 रनों से पराजित कर दिया। बुधवार को कन्नौज और मैनपुरी के बीच होगा।
विज्ञापन

सांसद सुब्रत पाठक के पिता इत्र कारोबारी ओम प्रकाश पाठक की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को फिरोजाबाद और मथुरा टीम के बीच टॉस मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने कराया। टॉस जीतकर फिरोजाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज निशांत कुशवाहा ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 93 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली। उनके साथ मोहित ने 37 रन और राहुल तोमर 22 रन बनाए। मथुरा के गेंदबाज चैतन्य एक विकेट, समीर अली एक विकेट, वसीम एक विकेट, राका एक विकेट लेने में सफल हुए।
जवाब में खेलने उतरी मथुरा की टीम 24.5 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। इसमें अंकित सोलंकी ने अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए और वसीम 42 रन बनाए। फिरोजाबाद के गेंदबाज निशांत कुशवाहा ने पांच ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट लिए। राहुल शर्मा ने दो विकेट, पंकज यादव एक विकेट, वकार अहमद एक, विकेट सुल्तान अंसारी और एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच निशांत कुशवाहा को मिला। इस मौके पर रितेश शर्मा, रोहित सिंह, संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, ममतेश तिवारी, ओसामा फारूकी, अब्दुल मालिक, जुबेर हाशमी, सजल सिंह और पारस दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें