फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कुल्हाड़ी से वृद्ध की हत्या के बाद दूसरे दिन परिजनों ने अंतिम संस्कार कर करने से मना कर दिया। थाने पहुंच कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने किसी ने तरह आक्रोशित भीड़ को शांत कराते हुए अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने गिरफ्त में आए एक हत्यारोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन

राजापुर गांव निवासी रामपाल राठौर (60) की रुपयों के लेनदेन को लेकर पड़ोसी सुरजीत और उसके बेटे ने रजत ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम में रामपाल की गर्दन में कुल्हाड़ी से छह वार और एक जख्म सिर पर उल्टी कुल्हाड़ी का मिला। इससे सिर की हड्डी भी टूट गईं थी।
इधर सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने सुरजीत की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे हत्यारोपी उसके बेटे रजत की गिरफ्तारी और आरोपियों के नाम बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी सुरजीत की निशानदेही पर उसके घर से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते हुए थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने मृतक का फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार रजत की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें