कन्नौज। विधानसभा चुनाव के तीसरे दिन प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले सात प्रथम मतदान अधिकारियों का जनवरी माह का वेतन रोकने और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी हुए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले शुक्रवार को प्रशिक्षण में नहीं आने वाले नौ पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश हो चुके हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर रोजाना दो मीटिंगों में कर्मचारियों को चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी कुल 4816 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रतिदिन 1040 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूचना के बाद भी कर्मचारी ट्रेनिंग लेने नहीं पहुंच रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय कछोहा के सहायक अध्यापक नीरज कुमार, प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर्वा के सहायक अध्यापक दीपू वर्मा, प्राथमिक विद्यालय नगला दनुआ हसेरन के सहायक अध्यापक बृजेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय फगुआ के सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार, नथापुर्वा के प्रभात आदर्श विद्यालय के कनिष्ठ सहायक शैलेश राजपूत, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश चंद्र और जलालाबाद ब्लाक के कनिष्ठ सहायक प्रवीन कुमार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।