फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 55 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में शनिवार को 55 नए कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे चिकित्सा अधिकारियों ने चिंता जताई है। जिलाधिकारी राकेश कुुमर मिश्र ने सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार को संक्रमितों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए है। संक्रमितों में छह स्वास्थ्य कर्मचारी भी हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या 1080 हो गई। मौजूदा समय जिले में 406 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। तीसरी लहर में अब तक कोरोना की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सभी लोग सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करें। कोरोना का बचाव ही उपचार है।
छिबरामऊ। विकास खंड में छह महिलाओं सहित 11 लोगों की जांच पॉजिटिव आई है। सभी को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि संक्रमितों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा संक्रमितों को संपर्क में आने वालों को भी अपनी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें