फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर जलवा बिखरेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी सिम्मी

विज्ञापन
लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फिल्म का पोस्टर भेंट करतीं नायिका सिम्मी दीक्षित। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर से जुड़े एक छोटे से गांव कुंवरपुर बनवारी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाली महिला की बेटी सिम्मी दीक्षित अब फिल्मी दुनियां के पर्दे पर जलवा बिखेंरेगी। उनकी पहली फिल्म ‘‘आंकड़ा’’ उत्तर प्रदेश की बिजली समस्या को उजागर करेंगी।
विज्ञापन

ग्राम कुंवरपुर बनवारी में जन्मी नायिका सिम्मी दीक्षित की मां रीता दीक्षित गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सिम्मी को फिल्मी दुनिया की चकाचौंध ने अपनी ओर आकर्षित किया। मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने फिल्मी दुनिया के पर्दे पर अपनी जगह बनाई। मोह के धागे, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, कुछ रंग प्यार के, चंद्रनंदिनी जैसे चर्चित धारावाहिकों के अलावा स्टेयरमैन प्रोडक्शन हाउस की फिल्म रेड सिग्नल में किरदार निभाए।
उनकी कलाकारी से प्रभावित होकर फिल्म निर्देशक अक्षय नाना कर्डक व कार्यकारी निदेशक रामपरतइया उन्हें चंद्रमोहन के निर्मित फिल्म ‘आंकड़ा’ में मुख्य भूमिका के लिए साइन किया है। फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है। 10 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में उनकी पहली फिल्म रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर शो राजधानी लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

प्रदेश की बिजली समस्या पर आधारित है फिल्म
सिम्मी दीक्षित फिल्म की कहानी के बारे में बताया कि प्रदेश की बिजली समस्या पर आधारित है और शूटिंग भी यूपी के अलग अलग शहरों में की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फिल्म की थीम को जनहित में बताते हुए इसे प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कराने का आश्वासन दिया है।
दूसरी ओर सिम्मी दीक्षित की फिल्म को लेकर छिबरामऊ समेत आसपास के लोगों में बेहद उत्साह है। जिले के लोग कन्नौज की बेटी सिम्मी को फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने फिल्म का ट्रेलर देखकर सिम्मी दीक्षित व उनकी पूरी स्टारकास्ट टीम का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें