पूर्वी सोसाइटी पर सचिव से वार्ता करते एसडीएम देवेश गुप्त।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। इस समय यूरिया खाद की किल्लत है। छिबरामऊ पूर्वी सोसाइटी पर 13 दिन बाद आई यूरिया खाद को लेने के लिए हंगामा हो गया। किसानों के हंगामे की सूचना पर एसडीएम देवेश गुप्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाद वितरित कराई।
छिबरामऊ पूर्वी सोसाइटी पर 12 दिन से खाद नहीं थी। सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दो हजार बोरी खाद की मांग की थी। गुरुवार को 500 बोरी खाद भेजी गई। खाद आने की सूचना पर किसानों की भीड़ लग गई। खाद वितरण में किसी को 10, किसी को पांच और किसी को एक बोरी मिली। इससे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
लक्षीराम नगला के टिल्लू शाक्य, नन्हें मिश्रा, संजय, प्रकाश ने किसानों के साथ भेदभाव की शिकायत एसडीएम देवेश गुप्त से की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत किया। हर किसान को एक-एक बोरी खाद देने के निर्देश दिए। बाद में अपनी मौजूदगी में खाद का वितरण किया। उन्होंने बताया कि हंगामे का कारण यूरिया खाद का कम होना था।