जसोदा(कन्नौज)। इलाके के जसौरा गांव में बुखार से पीड़ित देवकी (40) की मौत हो गई। यह श्याम बाबू कठेरिया की पत्नी थीं। इनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार हो रहा था।
श्याम बाबू ने बताया कि सुबह हालत खराब हो गई। वह लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सुधार न होने पर दूसरी जगह ले जाने लगे। तभी मौत हो गई। इससे पहले गांव में सात दिनों में कई लोगों की मौत हो चुकी है।