फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं में पिटाई की दहशत, तीसरे दिन भी नहीं गईं स्कूल

विज्ञापन
महिला हेल्प डेस्क में मौजूद तीनों बहनें। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। साइकिल की टक्कर के बाद एक परिवार की तीन बहनों को मोहल्ले के युवकों ने पीट दिया। तीनों बहनों में इसकी दहशत ऐसी घर कर गई कि वे तीन दिन से स्कूल और घर से बाहर नहीं जा रही हैं। इनका कहना है कि कोई जिम्मेदारी ले, तभी वह स्कूल या घर से अकेले बाहर जाएंगी। दूसरी ओर पुलिस ने एक युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। कुछ और कार्रवाई के लिए परिवार की नई तहरीर का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

मामला ठठिया थाना इलाके के गयादीनपुरवा गांव का है। गांव में रहने वाले किसान परिवार की बेटी शिवानी सोमवार दोपहर कोचिंग से घर लौट रही थी। परिजनों ने बताया कि संकरे रास्ते में मोहल्ले का विनोद बाइक लेकर खड़ा था। साइकिल बाइक में टकरा जाने से वह नाराज हो गया। शिवानी को पीटने लगा। शोरगुल सुनकर बचाने आईं बहन आंशी व शुभि को तीन लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि इन्हें एक कमरे में खींच कर बंधक बना लिया गया। इस मारपीट से तीनों बहनें डर गईं। शोरगुल सुनकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर विनोद कुमार,अजब सिंह व मान सिंह को पकड़ लिया। एनसीआर दर्ज हुई।
पुलिस ने अजब सिंह का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जमानत मिल जाने पर वह लौटकर आ गया। दोबारा भाइयों के साथ पहुंचे अजब ने छात्राओं और पूरे परिवार को धमकाया। आरोपियों के भय से छात्राएं घर पर बैठी हैं। वह मंगलवार और बुधवार को डर के कारण स्कूल नहीं गईं। छात्राओं के भाई कपिल ने बताया कि बहनें आरोपियों से भयभीत हैं। आरोपी बार-बार घर के पास आकर धमकी दे रहे हैं। इनके डर के कारण छात्राएं स्कूल नहीं जा रही हैं। स्कूल जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाए। शिवानी कक्षा नौ, शुभि इंटरमीडिएट की छात्रा है। आंशी कक्षा 6 में पढ़ती है।
विज्ञापन

इस मामले में ठठिया थानेदार पूनम अवस्थी का कहना है कि छात्राओं का मामला होने के नाते वह खुद जांच करने गई थीं। मामला मारपीट का है। छात्राओं का मेडिकल कराया गया है। मुख्य आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया। अब परिवार जेल भेजने की बात कह रहा है। ऐसे में दूसरी तहरीर देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लड़कियां स्कूल जाना चाहें तो जाएं, कोई परेशान नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें