फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से पिता की मौत, बेटा हुआ घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद रोतीं पत्नी मंजू देवी वर्मा और पीछे खड़े बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। जीटी रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर परिजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें शांत कराते हुए जाम खुलवाया। इनके पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव परतीतपुर्वा निवासी किसान बद्री प्रसाद वर्मा (37) गुरुवार शाम करीब पांच बजे 18 वर्षीय बेटे सोनू के साथ बाइक से कन्नौज के लिए निकले थे। बाइक को सोनू चला रहा था। बद्री प्रसाद पीछे बैठे थे। गोवर्धनी देवी मंदिर मोड़ के पास जीटी रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बद्री प्रसाद ने मौके पर दम तोड़ दिया। बेटा सोनू घायल हो गया।
हादसे की जानकारी पर पत्नी मंजू देवी के साथ परिवार और पड़ोस के लोग पहुंच गए। इन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को शांत कराया। करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें