फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर ने झांसी को हराया

Mon, 28 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्डिंग मैदान पर चल रहे जिला क्रिकेट एसोसिएशन कन्नौज द्वारा आयोजित हाजी मजहरुद्दीन सिद्दीकी, मथुरा प्रसाद पटेल ट्राफी के लिए खेले जा रहे मैच में रविवार को फतेहपुर की टीम ने झांसी इलेवन को छह विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले टास जीतकर ग्लोरी झांसी ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 94 रन बनाए। जवाब में उतरी फतेहपुर की टीम ने 15 ओवरों में चार विकेट खोकर विजयी लक्ष्य 95 रन का प्राप्त कर लिया। ग्लोरी झांसी की ओर से अक्षय ने 25, रजत ने 19, उन्नत ने 15 रन बनाए। राघवेंद्र ने 16 रन देकर चार विकेट चटकाए।

प्रवीण ने 22 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि कुलदीप ने 30 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं झांसी की टीम के खिलाड़ी अक्षय ने 32 रन देकर दो विकेट लिए। सूर्य ने 19 रन देकर एक विकेट चटकाया। अंगरेज ने 22 रन देकर एक विकेट लिया। मैन आफ दि मैच का पुरस्कार फतेहपुर टीम के खिलाड़ी राघवेंद्र को दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में जेडी क्लब कानपुर और पीएसी कैंप के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें पहले बैटिंग करते हुए जेडी क्लब कानपुर ने 18 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। बल्लेबाज जय ने 26, अन्नू ने 23, सोनू ने 20, रजत ने 20 रन बनाए। वहीं गेंदबाज विनायक ने 34 रन देकर चार विकेट, आर्यन ने 28 रन देकर दो, राहुल ने 17 रन देकर एक विकेट लिया।

जवाब में पीएसी कैंप ने 18 ओवरों में सात विकेट खोकर 117 रन ही बनाए। इस तरह जेडी क्लब ने मैच 10 रनों से जीत लिया। इसमें सोनू ने 28 रन देकर तीन, शानू ने 26 रन देकर एक, बउआ ने 19 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें