फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने हंगामा कर रुकवाया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। किसानों के विरोध के बाद भी प्रशासन ने पुलिस बल के साथ हरी फसल पलटकर ईश नदी पुल के एप्रोच रोड का निर्माण रविवार को शुरू करा दिया। किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर इसकी शिकायत भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुइ। इस पर किसानों ने हंगामा कर शाम का कार्य रुकवा दिया, लेकिन बाद में कार्य फिर शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

ईशन नदी छदामीपुर्वा और मनिकापुर मार्ग पर सेतु निगम की ओर से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें छदामीपुर्वा के गेंदनलाल, सरनाम, मदनगोपल, परमानंद समेत सात किसानों की पांच बीघा से अधिक जमीन जा रही थी। किसान एसडीएम छिबरामऊ से जमीन के बदले जमीन मांग रहे थे। किसानों से समझौता भी हुआ था, लेकिन किसानों को न जमीन मिली और न ही मुआवजा।
रविवार को किसानों की चार बीघा मक्का और मूंगफली की फसल को जेसीबी से नष्ट कर मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया। किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर शिकायत की। इस पर कोई कार्रवाई नही की गई। इस पर पर रविवार की शाम किसानों ने हंगामा करते हुए काम कर रहे कर्मचारियों को भगा दिया। पुल के निर्माण का कार्य बंद करा दिया। दुबारा पुलिस बल ने काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें