फोटो-13- अरविंद के रोते-बिलखते परिजन। संवाद
किसान की मौत, हत्या का आरोप लगा
45 दिन पहले हुई थी मारपीट, कई दिन चला इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
इंदरगढ़। घायल किसान की मौत में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना इलाके के नेकापुर निवासी अरविंद कुमार (52) खेती करते थे। 25 जुलाई को गांव के चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। यह वहां से 15 दिन पहले घर आ गए। सोमवार रात में हालत गंभीर हो गई। इस पर परिजन अस्पताल ले गए। तब तक मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मारपीट की घटना हुई थी। चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज है। परिजन घायल होने के कारण मौत की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में मारपीट से संबधित रिपोर्ट आती है तो मुकदमा तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।