फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
रविंद्र कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकले किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सिकंदरपुर इलाके के पूरन नगला निवासी रविंद्र कुमार वर्मा (38) का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रविंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह आर्थिक तंगी के चलते परेशान रहता था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार देर शाम आर्थिक तंगी के चलते पत्नी से कहासुनी हुई थी। रविंद्र के एक बेटा और बेटी है। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें