फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बोर्डिंग ग्राउंड में प्रदर्शनी लगाई गई। एडीएम गजेंद्र कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, साढ़े चार लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट मिशन, रोजगार मिशन, किसान मिशन शक्ति व ओडीओपी से संबंधित कार्यों को पोस्टर, पंफलेट व किताबों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। एडीएम ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 24 नवंबर तक चलेगी। प्रदर्शनी में लोग योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठा सकते हैं।
इस मौके पर प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर विकल्प श्री, जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दुबे सहित आमजन उपस्थित रहे।