फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल में खराबी से शहर, गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अंडरग्राउंड केबल में खराबी से मंगलवार को शहर समेत 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। मानपुर विद्युत उपकेंद्र दोपहर दो बजे से देर रात तक ठप रहा।
विज्ञापन

शहर में डाला गया अंडरग्राउंड केबल मुसीबत बन गया है। केबल में आए दिन फाल्ट से उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को मानपुर विद्युत उपकेंद्र की अंडरग्राउंड केबल में दोपहर करीब दो बजे फाल्ट हो गया। कर्मचारियों ने फाल्ट खोजने का प्रयास किया। इन्हें सफलता नहीं मिली। इससे देर रात तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इसी विद्युत उपकेंद्र से शहर के मोहल्ला सरायमीरा व ग्रामीण अंचल के करीब एक सैकड़ा गांवों को बिजली दी जाती है। इसके अलावा करीब 20 कोल्ड स्टोरेज इसी उपकेंद्र से संचालित हैं। यह बंद हो गए हैं। कर्मचारियों ने ठठिया विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली लाइन से मानपुर विद्युत उपकेंद्र को जोड़कर चलाने का प्रयास किया। नतीजा कुछ नहीं निकला। वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत शादाब अहमद का कहना है कि फाल्ट खोजने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें