फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह विज्ञान का पेपर देखकर फूली नहीं समाईं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में गुरुवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। बीए फाइनल में गृह विज्ञान का प्रश्न पत्र देखकर छात्राएं फूली नहीं समाईं। उन्होंने समय से पहले पेपर हल कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रिपुदमन सिंह ने बताया कि कन्नौज जिले में राजकीय महिला महाविद्यालय छिबरामऊ, पीएसएम पीजी कॉलेज कन्नौज, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय अनौगी और राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर को नोडल सेंटर बनाया गया है। यहां करीब एक सैकड़ा से अधिक डिग्री कॉलेजों की कॉपियां व प्रश्न पत्र का इंतजाम है।
राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में बीए फाइनल वर्ष की छात्रा पूजा तिवारी ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा आया। जो भी पढ़ाया गया, उसी से आया। युगी कटियार का कहना है कि सरल प्रश्न पत्र होने की वजह से पूरा हल कर दिया। छात्रा संजना सिंह ने भी पेपर अच्छा होने की बात कही। छात्रा नौसीन बी और सौम्या सिंह ने कहा कि अगर ऐसे ही प्रश्न पत्र आएं तो नंबर बहुत अच्छे आएंगे। कोरोना संक्रमण काल में पढ़ाई प्रभावित हुई है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन शुक्ला ने बताया कि परीक्षार्थी काफी खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें