फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अनुपम और डब्बन को गलत तरीके से किया गया गिरफ्तार: वाजपेयी

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपते अनुपम वाजपेयी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। फर्रुखाबाद के बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे और उनके भाई डब्बन दुबे की गिरफ्तारी को नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गलत बताया है। उन्होंने इस बाबत बार एसोसिएशन अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम वाजपेयी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि एडवोकेट डॉ. अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को 24 सितंबर को एसओजी फर्रुखाबाद ने अयोध्या से गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया। फर्रुखाबाद पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने के कारण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष न्यायालय से अनुरोध करें कि वह प्रकरण में स्वयं संज्ञान लेकर पीड़ित को न्याय दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें