फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कबड्डी में हीरालाल व श्री राधेश्याम इंटर का काॅलेज का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उमरपुर श्री राधेश्याम इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हीरालाल इंटर कॉलेज छिबरामऊ और श्री राधेश्याम इंटर काॅलेज उमरपुर के बच्चों का दबदबा रहा। शनिवार से शुरू हुई कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले देर शाम तक चले।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग में हीरालाल इंटर कॉलेज की टीम ने ऋषि भूमि इंटर कॉलेज को हरा दिया। अंडर 17 बालिका वर्ग में राजकीय अभिनय विद्यालय गंधरापुर ने हीरालाल इंटर काॅलेज टीम को हराया। अंडर 19 बालिका वर्ग में ऋषि भूमि इंटर काॅलेज की टीम ने डीएन इंटर काॅलेज को हराया। अंडर 19 बालक वर्ग डीएन इंटर कॉलेज तिर्वा विजेता और श्री राधेश्याम इंटर काॅलेज उमरपुर उप विजेता रहा।
अंडर 17 बालक वर्ग में राधेश्याम इंटर काॅलेज उमरपुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय जसोदा को पराजित कर विजेता रहीं। अंडर 14 बालक वर्ग के मुकाबले में हीरालाल इंटर काॅलेज ने श्री राधेश्याम इंटर कालेज उमरपुर को हराया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार, खाद्य व रसद विभाग के इंस्पेक्टर सौरभ गुप्ता ने विजेता टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि पहली बार वित्तविहीन काॅलेज को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी दी गईं। व्यवस्थाएं बहुत ही बेहतर रही। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अजय यादव, सुनील कुमार व निर्णायक मंडल के कौशांक यादव, आकाश गुप्ता, चंद्रभान, अभिशेष, लोकेंद्र, नरेंद्र खरवार, राघवेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान काॅलेज के विजय प्रताप सिंह, विजय सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें