सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम के प्रति सचेत करते एसपी प्रशांत वर्मा।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। साइबर क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए बुधवार को पुलिस विभाग ने साइबर दिवस मनाया। थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। वहीं, एसपी ने सोशल मीडिया पर लोगों को संबोधित कर साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया।
शासन के निर्देश पर अब हर माह के प्रथम बुधवार को साइबर दिवस मनाया जाएगा। इसके चलते बुधवार को एसपी प्रशांत वर्मा ने यूट्यूब और जूम मीट एप से लोगों को जागरूक किया। एसपी ने बताया कि एटीएम से रुपये निकालते समय किसी अनजाने व्यक्ति की मदद न लें। कम जानकारी होने पर परिवार के किसी व्यक्ति के साथ रुपये निकालने जाएं।
सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात महिला के नाम की आईडी पर संवाद न करें। अश्लील फोटो और वीडियो न भेजें। इससे कोई महिला या व्यक्ति ब्लैकमेल कर धन उगाही कर सकता है। इसी तरह किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन पर नौकरी, टॉवर और उपहार के लालच में आकर रुपये न भेजें।
इस दौरान देवेश पटेल, जलील खां, कुलदीप, मनीष, रंजीत कुशवाहा, अपूर्वा दुबे और रोहित ने एसपी से राय ली। वहीं, जिले के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने पोस्टर, पंफलेट चस्पा कर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया।
छ देर इंतजार के बाद लोग एक-एक कर लेफ्ट हो गए। इस वजह से पहले दिन यह ऑनलाइन अभियान महज 15 से 20 मिनट ही चल सका।