फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मोबाइल की लत न लगाएं, महिला आयोग की सदस्य ने दिए सुझाव

विज्ञापन
सर्किट हाउस में जनसुनवाई करतीं महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के पहनावे पर भी ध्यान देना चाहिए। बच्चे कब और कहां जा रहे, इस पर पैनी नजर रखें। किसी भी हालत में मोबाइल की लत न लगने दें।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक कर महिला उत्पीड़न की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्र बालिकाओं के आवेदन पत्र भरवाने की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि कोई भी पात्र बालिका योजना के लाभ से वंचित न रहे। बैठक में सीएमओ की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्कूलों में प्रार्थना के समय बच्चों को सूर्य नमस्कार कराने की सलाह दी।
तिर्वा के संतोष ने बताया कि बेटे का अपहरण कर हत्या के मामले में आरोपियों के जेल से बाहर आने पर परेशान किया जा रहा है। इस पर उन्होंने थानाध्यक्ष को फोन कर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलक्टर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें