फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, 20 लेखपालों का वेतन रोका

विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्र। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। डीएम शनिवार को तहसील पहुंचे। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तीसरी मंजिल पर बने निर्वाचन कक्ष में निर्वाचन कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होेंने कार्य में लापरवाही बरतने पर 20 लेखपालों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

डीएम राकेश मिश्र ने निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवेश गुप्त को निर्देश दिए कि फार्म 6 व 7 तथा 18 वर्ष के मतदाताओं की प्रगति किसी भी बूथ पर शून्य नहीं होनी चाहिए। दूसरी ओर बीडीओ मनोज कुमार ने बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। प्रधान, सचिव व रोजगार सेवकों को गांव में संपर्क कर अधिक से अधिक वोट बनवाने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने इलाके के निजी महाविद्यालयों के प्रबंधकों, सचिवों और प्राचार्यों को पत्र भेजकर पात्र विद्यार्थियों के फार्म छह भरवाकर निर्वाचन कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए।
शून्य प्रगति पर हुई कार्रवाई
निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले 20 लेखपालों का नवंबर माह का वेतन रोक दिया गया। एसडीएम देवेश गुप्त ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक वेतन रुका रहेगा। निर्वाचन कार्य में प्रगति शून्य होने पर वेतन रोका गया है। लेखपाल देवेंद्र तिवारी, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश दुबे, योगेंद्र सिंह, निखिल कुमार, अभिनय गौतम, श्यामनरायन, हरीशंकर, कौशल पांडेय, रक्षपाल, कृष्णचंद्र दुबे, शैलेंद्र कुमार, अखिलेश, अमित, ध्रुव सिंह, ओमप्रकाश दुबे, आशीष अवस्थी, नितिन यादव, राजेश सोनकर व अनिल कुमार का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें