फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पॉलिथीन मुक्त बनाने की कवायद

Sun, 06 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सफार्ई करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में क्लीन यूपी ग्रीन यूपी संदेश के साथ कन्नौज पहुंचे नेशनल साइकिलिस्ट हीरालाल यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के साथ सफाई अभियान की शुरूआत की गई।
विज्ञापन


हीरालाल यादव ने बताया कि उन्होंने इस अभियान का केंद्र कन्नौज को बनाया है। वह जिले को पालीथिन मुक्त बनाना चाहते हैं। पालीथिन से कैंसर सहित तमाम बीमारियां हो रही हैं। इससे बचने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि अपने आसपास निकली नालियों को चोक न होने दें। दूषित जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। जिलाधिकारी डा.अशोक चंद्र ने कहा कि इस अभियान को पूरे जिले में गति प्रदान की जाएगी। विकास खंडों व ओडीएफ ग्राम पंचायतों में अभियान चलेगा।
विज्ञापन


डीआईओएस को निर्देश दिए कि बच्चों को प्रार्थना के समय साफ-सफाई के प्रति जागरुक करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बाद में तिर्वा क्रासिंग क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें