फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में अव्यवस्था देख डीजीएमई नाराज

Sun, 23 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
निरीक्षण में खामियां मिलने पर प्राचार्य को कार्रवाई का निर्देश देते डीजीएमई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी ने शनिवार की देर शाम राजकीय मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर वार्डों में गंदगी देख नाराजगी जताई। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर व स्टाफ नर्स  एप्रिन में नहीं दिखाई दिए। कुछ जूनियर डाक्टर ड्यूटी से गायब मिले। निरीक्षण की जानकारी पाकर सभी कुछ देर बाद आ गए। इन लापरवाहियों पर डीजीएमई ने सभी को कड़ी चेतावनी दी। प्राचार्य को भी निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन


मेडिसिन वार्ड, आर्थो, बाल रोग, व गायनी वार्ड में कई स्थानों पर गंदगी व शौचालयों से आ रही बदबू को देखकर प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया से नाराजगी जताई। तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। विभिन्न वार्डों में मरीजों के ठंडे पानी की सुविधा के लिए आठ वाटर कूलर लगे हैं। निरीक्षण में छह वाटर कूलर खराब मिले, इस पर तत्काल दुरुस्त कराने को कहा गया।

डीजीएमई ने प्राचार्य को निर्देश दिए कि इमरजेंसी, ओपीडी व जनरल वार्ड का नियमित निरीक्षण किया जाए। मरीजों और तीमारदारों को कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान सर्जन डा. आईए अंसारी, डा. नरेंद्र, प्रभारी मैटर्न वीना त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें