फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पेयजल समस्या दूर करने की मांग

विज्ञापन
शहर में पेयजल समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते योगी सेना के पवन पांडेय व गोपाल पा? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में तकरीबन दो माह से पेयजल समस्या है। घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। मंगलवार को योगी सेना के पदाधिकारियों ने नगर पालिका ईओ को ज्ञापन सौंप कर समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

योगी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के मोहल्ला बुधवारी, बड़ा बाजार, सिपाही ठाकुर, नखासा, होली मोहल्ला, चौहट्टा, फर्श रोड, ग्वाल मैदान समेत कई अन्य मोहल्लों में पेयजल की समस्या है। इन मोहल्लों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। ज्यादातर पानी टूटी पाइप लाइन से नालियों में बह जाता है। यह पूरे दिन बहता रहता है। पानी की समस्या को लेकर शहर के लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं। नतीजा नहीं निकला। इन्होंने पेयजल समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज कुमार, गगन मिश्रा, अभय मिश्रा, दिलीप, संजय शुक्ला, नीलम ,आकाश समेत कई मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें