फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवा कांग्रेस नेता की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लखनऊ में युवा नेता की मौत से गुस्साए कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक देवेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने कहा कि 18 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ विधानसभा घेराव करने जा रहे थे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाई थीं। घटना में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात पांडे की मौत हो गई थी। जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घटना का घोर विरोध करते हैं और अपने युवा नेता की मौत की सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि योगी सरकार में पुलिस भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। आज आम जनमानस की कोई सुनने वाला नहीं है। योगी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर ईडी और पुलिसिया कार्रवाई कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, जब कोई न्याय मांगता है तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा कर दबा दिया जाता है। इस दौरान तारिक बशीर, अरविंद दुबे, जितेंद्र सिंह चौहान, रमाशंकर राठौर, अशोक कनौजिया, एहसानुलहक, सत्य प्रकाश शर्मा, श्यामू, राजू मौर्य, इमरान अली, विनय त्रिपाठी, कलीम खान, डॉ. फिदा हुसैन, मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें