फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, वरिष्ठजन को मिला आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं शिक्षाविद स्वर्गीय श्रीराम अरुण की पुण्यतिथि पर बुधवार को खैरनगर स्थित नॉर्थ स्टार स्कूल में नव उत्कर्ष संस्था ने वरिष्ठजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में आंख, दांत, हड्डी, नाक, कान, गला समेत अन्य रोगों से संबंधित डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन


पिता की पुण्यतिथि पर सदर विधायक एवं मंत्री असीम अरुण ने पिता पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2018 में पिता ने अंतिम सांस ली थी।
शिविर में उपचार के लिए आने वाले मरीजों का पंजीकरण सुबह नौ बजे शुरू हुआ। करीब 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवा ली। साथ ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजन को आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया। शिविर में जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल, प्रभारी सीएमओ डॉ. एके जाटव, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आलोक रंजन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें