सौरिख। बैंडबाजों के साथ निकली राम बरात को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बरात में शामिल जीवंत झांकियों को लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम समेत अन्य देवी देवताओं की आरती उतारकर स्वागत किया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रीराम बरात मंगलवार शाम को सौरिख कोल्ड स्टोर से विधायक कैलाश राजपूत ने फीता काटकर एवं अध्यक्ष शिवेंद्र प्रजापति, प्रबंधक ओमी चतुर्वेदी व चेयरमैन राहुल गुप्ता समेत समिति के पदाधिकारियों ने गणेशजी की आरती उतारकर किया। श्रीराम बरात में इलाहाबाद, बरेली, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, फर्रुखाबाद, बेवर, बुलंदशहर, मथुरा से आई झांकियों ने सबका मन मोहा। राम बरात में विमल चतुर्वेदी, कुलदीप चतुर्वेदी, शरद मिश्रा, राघव दुबे, अवधेश चतुर्वेदी, पिंकू वर्मा, चेतन चतुर्वेदी, हिमांशु, अर्चित, विपिन शाक्य, अर्पित शुक्ला, सचिन चतुर्वेदी रहे। (संवाद)