फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासनहीनता पर प्राचार्य ने चलाया चेकिंग अभियान

Sat, 21 Jan 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस स्टूडेंट्स की अनुशासनहीनता की शिकायतें मिलने पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने शनिवार को कैंपस में पूरे दिन अभियान चलाया। छात्रावास के रूम में भी जाकर चेकिंग की। कई छात्रों को चेतावनी दी कि कैंपस में बाइकों से घूमते दिखाई पड़े तो कार्रवाई की जाएगी। उन्हें वार्षिक परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने उन्हें सूचना दी है कि कुछ एमबीबीएस स्टूडेंट्स रात आठ बजे के बाद अपने छात्रावास से निकलकर कैंपस से बाहर अनुशासनहीनता करते हैं। एक सप्ताह पहले कुछ एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने तिर्वा कस्बे के एक सपा नेता को पीटकर घायल कर दिया था। इस मामलं में चार अज्ञात स्टूडेंट्स के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज है।

प्राचार्य के मुताबिक उन्हें यह भी शिकायत मिल रही थी कि कुछ सीनियर स्टूडेंट्स सुबह व रात के समय गर्ल्स हास्टल के बाहर अपनी बाइकों से स्टंट करते हैं। उन्होंने बताया कि इसको लेकर पूरे दिन अभियान चलाया गया। हास्टल की तलाशी भी ली गई। कमरों में कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर ऐसे स्टूडेंट्स को सख्त हिदायत दी गई है। प्राचार्य के मुताबिक एमबीबीएस फाइनल ईयर व फोर्थ ईयर की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू हो रही हैं। थर्ड इयर, सेकेंड इयर, व फर्स्ट ईयर की वार्षिक परीक्षाएं मार्च माह में होंगी। सभी मेडिकल स्टूडेंट्स को रात आठ बजे के बाद हास्टल से बाहर न निकलने व नियमित क्लास अटेंड करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें