फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा पर गंगा नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

Sat, 21 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
गंगा - फोटो : file photo
विज्ञापन
पूर्णिमा पर गंगा नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों शवों को बाहर निकाला गया। डूबने वाला एक व्यक्ति सीतापुर का रहने वाला है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रौरा निवासी सोनू (18) पुत्र रमेश चंद्र यादव अपनी मां अमूल्य देवी व बहन गुड्डन व छोटा भाई मोनू के साथ बैखासी पूर्णिमा पर गंगा नहाने चियासर घाट गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए। मां अमूल्य देवी ने देखकर शोर मचा दिया, तब तक सोनू पानी के भंवर में अंदर चला गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोग व गोताखोरों की मदद से सोनू को कुछ ही देर में बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाल लिया गया। परिजन सोनू को गंभीर हालत में पहले घर और फिर गुरसहायगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इधर, विनौरा थाना खैराबाद जनपद सीतापुर निवासी विमल यादव (21) पुत्र रामआसरे यादव अपने फूफा सरसंडा थाना महौली जनपद सीतापुर निवासी संदीप यादव पुत्र फूलचंद के साथ शनिवार को गंगा स्नान करने महादेवी घाट पर आया था।

गंगा स्नान के दौरान विमल यादव गहरे पानी में चला गया। डूबने लगा तो उसने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया। कुछ ही देर में वह गहरे पानी में डूब गया। फूफा ने बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाई। तभी गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। कुछ देर चले प्रयास के बाद विमल यादव को मृत अवस्था में निकाल लिया गया। फूफा की तहरीर पर मानीमऊ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि विमल यादव अपने पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें