फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Sun, 17 Apr 2016 12:09 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
खाई में पलटे पड़े ट्रैक्टर को देखते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हसेरन रोड पर ग्राम ब्राहिमपुर पुलिया के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। ग्राम ब्राहिमपुर नगरिया निवासी जगदीश सिंह उर्फ नाहर (50) पुत्र जवाहर सिंह ट्रैक्टर से खड़िनी बाजार गए थे।
विज्ञापन


गांव लौटते समय जब वह ब्राहिमपुर पुलिया के पास पहुंचे तभी उनका तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दुर्घटना की जानकारी होते ही सौरिख थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान, खड़िनी चौकी इंचार्ज अमर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। कुछ ही देर बाद उसकी पत्नी केशकली और पुत्रियां रोती-बिलखती हुई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें