फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी में तड़तड़ाईं गोलियां, तीन महिलाएं घायल

Sun, 23 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
गोली लगने से घायल महिला व लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंगा किनारे खेतों पर कब्जे के लिए रविवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। पड़ोस की तीन महिलाएं गोली लगने से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों से फोर्स पहुंच गया। घायल महिलाओं को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र की कुसुमखोर चौकी अंतर्गत गांव फूलपुर में गंगा के किनारे खेतों पर कब्जे के लिए हासिम और पड़ोसी सिराज के साथ गाली-गलौज होने लगी। सिराज लाइसेंसी बंदूक लेकर परिवार के बारिश और सरफराज समेत शमशुद्दीन के साथ अवैध असलहों से लैस होकर मौके पर पहुंच कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। दूसरी तरफ से भी फायरिंग होने लगी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।

गोलियों से बचने के लिए पड़ोसी इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले आशाराम की पुत्री सरिता देवी और छबिराम की पत्नी सुमन व राम प्रकाश की पुत्री शर्मिला को गोलियां लग गईं। सूचना पर कोतवाल अजयराज वर्मा समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हासिम की तहरीर पर पुलिस ने सिराज समेत बारिश, सरफराज और शमशु्ददीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


10 सालों से चल रहा खूनी संघर्ष
कन्नौज। फूलपुर गांव के सामने गंगा नदी के उस पार 40 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए गांव के सिराज और हासिम के बीच 10 सालों से खूनी संघर्ष चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग पर पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। इसके बाद भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पा रहा है। चार माह पहले गेहूं की बोआई के लिए दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें