फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसे चोर नगदी व जेवर ले गए

Mon, 05 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
टूटा बक्सा व बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : अ
विज्ञापन
 क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में चोरों ने एक मकान में धावा बोल दिया। चोर कमरे का ताला खोलकर हजारों रुपये की नगदी और जेवर ले गए।  पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


ग्राम गिरधरपुर में रात में किसी समय चोरों ने जदुनाथ राजपूत पुत्र दयाशंकर के मकान में धावा बोल दिया। मकान की दीवार फांद कर घुसे चोरों ने कमरे का ताला खोल लिया। कमरे के अंदर रखे बक्सों से चोरों ने हजारों रुपये की नगदी और जेवरात पार कर दिया। जदुनाथ ने बताया कि गांव में ही वह अपने दूसरे मकान का निर्माण करा रहे हैं। वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। बच्चे पुराने मकान में ही सो रहे थे। उन्होंने बताया कि पुराने मकान में घुसे चोर निर्माणाधीन मकान के लिए रखी 27 हजार रुपये की नगदी और हजारों रुपये कीमत के जेवरात चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें