फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से साढे़ 11 हजार लूटे

Mon, 05 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
सेल्समैन से साढे़ 11 हजार रुपये लूटे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित बालेश्वर फिलिंग स्टेशन नांगलमूंदी पर शनिवार रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन से साढे़ 11 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने नाकाबंदी कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। खोल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नांगलमूंदी स्थित बालेश्वर फिलिंग स्टेशन पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने आए। तीनों ने मुंह को रुमाल से ढक रखा था। सेल्समैन वीरेंद्र सिंह ने बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डाला। जब युवकों से रुपये मांगे तो एक ने सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर कहा कि रुपये तो तुम हमें दो। बदमाश सेल्समैन की जेब से 11,500 रुपये निकाल कर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
बदमाशों के जाने के बाद खोल थाना क्षेत्र की डहीना पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी फुटेज देखे। पंप पर सेल्ससैन के अलावा और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे लेकिन वे सभी पीछे बैठे थे। वारदात इतनी जल्दी हुई कि उनको पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


तीसरी बार बदमाशों का निशाना बना पंप
नांगल मूंदी स्थित बालेश्वर फिलिंग स्टेशन पर तीसरी बार लूट की वारदात हुई है। पहली घटना वर्ष 2012 में हुई थी। इसमें बदमाशों ने पेट्रोल पंप से 2.22 लाख रुपये लूटे थे। इसके बाद जनवरी 2013 में पेट्रोल पंप को बदमाशों ने एक बार फिर निशाना बनाया और इस बार 1.18 लाख रुपये लूटे। तीसरी घटना शनिवार रात को ही हुई।

कोट
बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज ली गई है, जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे। पुलिस की टीम बदमाशों का सुराग निकालने का प्रयास कर रही है। - चंद्रशेखर, प्रभारी, डहीना पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें