फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील को घर में घुसकर पीटा

Sat, 18 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
घायल वकील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के अतिराजपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर वकील को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायतकर्ता वकील और गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है। वकील ने युवकों पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। साथ ही पुलिस हिरासत में दारोगा पर पिटाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्राम अतिराजपुर निवासी अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव के ही दीपक दुबे व सत्यम दुबे गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसकी जंजीर व अंगूठी छीन ली और घर में रखे 40 हजार रुपये लूट ले गए।

घटना की सूचना यूपी 100 पर दी, जिस पर कोतवाल राजबहादुर सिंह व बहवलपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी दीपक व सत्यम को पकड़ लिया, जबकि शिकायतकर्ता वकील को भी पुलिस हिरासत में रखा है। वकील का आरोप है कि कोतवाली के एक दारोगा ने उसके साथ मारपीट करते हुए गालीगलौज की। वहीं, आरोपी युवकों का कहना है कि वकील शराब पीकर गालीगलौज कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट हुई। वह लूट का झूठा आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चौकी इंचार्ज राजेश यादव को सौंपी गई है। जांच में यह सामने आया है कि दो दिन पहले वकील की कार से बैटरी चोरी हो गई थी। उस समय इन्हीं तीनों ने कार में बैठकर शराब पी थी। वकील बैटरी चोरी का आरोप दीपक और सत्यम पर लगा रहा है। इसी बात पर मारपीट हुई है। लूटपाट की बात निराधार है। जांच के बाद पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें