फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 07 Apr 2016 12:02 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
एक किशोर ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मंगलवार शाम की यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।  लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें हवाला दिया है कि किशोरी मंगलवार शाम खेतों की तरफ गई थी।
विज्ञापन


खेत में घात लगाए गांव के ही किशोर ने उसे दबोच लिया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। लड़की की चीख पर गांववालों को आता देख किशोर धमकी देते हुए भाग निकला। लड़की ने घर पहुंचकर आपबीती बताई।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी गुरसहायगंज संतोष कुमार व्यास मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। जसोदा चौकी प्रभारी अरुण यादव ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन के बाद आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया। वह हाईस्कूल का छात्र है। सीओ अंबरीश सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें