धोखाधड़ी कर बैंक खाते से दो लाख रुपये निकालने की रिपोर्ट एक महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई है। थाना तालग्राम के सकरहनी गांव निवासी कुसुमलता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति विनय कुमार की हत्या वर्ष 2014 में हो गई थी। उन्होंने दुर्घटना बीमा का क्लेम किया था।
थाना तालग्राम के दलेलपुर्वा गांव निवासी संजीव पुत्र अमरपाल जो कि एक बीमा कंपनी में काम करता है। उसने गुरसहायगंज स्थित पीएनबी बैंक में उसका खाता खुलवाया था। इस खाते में क्लेम में मिला दो लाख रुपया गत 19 मार्च को जमा कराया। जब वह अपने खाते से पैसे निकालने गई तो पता चला कि किसी ने फर्जी ढंग से चेक के जरिए दो बार में उसका दो लाख रुपया निकाल लिया। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।