फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज जिला जेल में बवाल, बंदियों की भूख हड़ताल

विज्ञापन
लाठी चार्ज के लिए जाते सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला जेल अनौगी में घटिया खाना देने का आरोप लगाकर बंदियों ने मंगलवार को बवाल कर दिया। जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर व बंदी रक्षकों से हाथापाई की। जेल अधीक्षक को हटवाने के लिए भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। लाठीचार्ज का भय व मान मनौव्वल के बाद शाम चार बजे वे माने और अनशन खत्म किया। ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आधा दर्र्जन महिलाएं सुबह करीब आठ बजे जिला जेल पहुंची थीं। इन लोगों ने लगभग तीन सौ बंदियों को राखी बांधी।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ के आक्रोश जताने पर वे बाहर निकल आईं। तभी डिप्टी जेलर रामऔतार व बंदी रक्षकों ने जेल में अवैध रूप से चढ़ी हांडी को तोड़ दिया। इससे बंदी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने एकजुट होकर हंगामा शुरू कर दिया। डिप्टी जेलर व बंदी रक्षकों से हाथापाई भी की गई। बंदियों का गुस्सा देख डिप्टी जेलर भाग निकले। तब जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा आए। बंदियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और खाना खाने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि खाने में कच्ची रोटी, पानी जैसी दाल और गंदा पानी परोसा जाता है।

पैसा भी मांगा जाता है। पैसा न देने पर उत्पीड़न किया जाता है। जेल अधीक्षक ने बड़ी संख्या में बंदी रक्षकों को बुला लिया। इन्हीं के बीच बंदियों से बातचीत की। शाम करीब चार बजे वे बंदियों को मनाने में सफल हुए। जेल अधीक्षक का कहना है कि बंदी रक्षकों द्वारा हांडी फोड़ने पर बंदी आक्रोशित हो गए थे। दोनों तरफ से गालीगलौज हुई। जेल अधीक्षक ने मारपीट की घटना से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें