अमीनगर सराय। गौसपुर गांव में मंगलवार सुबह एक मकान में पुलिस ने छापामारी कर गोकशी का पर्दाफाश किया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस का दावा है कि मकान में गोकशी करते हुए महिला समेत दो आरोपी पकड़े गए हैं। उनकी निशानदेही पर करीब डेढ़ क्विंटल मांस तथा कटान करने का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक गौसपुर गांव में नाजिम के मकान में मंगलवार को गोकशी होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने वहां पर छापामारी की। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि, अन्य लोग भाग गए। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सतीश चंद्रा का कहना है कि छापामारी में तालिब पुत्र आलिम और वकीला पत्नी रहीसूद्दीन गिरफ्तार किए गए है।
उनकी निशानदेही पर करीब डेढ़ क्विंटल मांस तथा कटान करने का सामान चाकू, छुरी बरामद हुए है। जबकि, आरोपी नाजिम पुत्र रहीसूद्दीन, मोनू पुत्र मेहरबान और सोनू पुत्र रिजवान फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। rलोग बोले, गोकशी पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम बागपत। गोकशी के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
ग्रामीणों और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि पुलिस गोकशी पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। लगातार गोकशी पकड़ी जा रही है। कभी बड़ौत में गोकशी होती है, कभी रटौल में, तो कभी अन्य जगह पर। उन्होंने पुलिस से गोकशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। rआरोपी महिला थाने मे ही हो गर्ग बेहोश बागपत। गोकशी करने की आरोपी वृद्ध महिला वकीला का कहना है कि उसे गोकशी के केस में झूठा फंसाया गया है। उसका थाने पर रो-रोकर बुरा हाल था। वह कई बार बेहोश हो गई।