फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तगादा करने पर झोंका फायर

Sat, 25 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
घटनास्थल पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनगर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तगादा करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद हमलावरों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जनपद के कई थानों का फोर्स और आरआरएफ के जवान गांव पहुंच गए। इस मामले में चार हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


ग्राम सकरावा निवासी राहुल त्रिपाठी शनिवार की सुबह अपने खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे ग्राम मोहद्दीनगर निवासी सत्तार व पप्पू मिल गए। राहुल के रुपए उधार थे। उसने उन लोगों से अपने रुपयों का तगादा किया। इस पर वह दोनों गालीगलौज करने लगे। जब उसने गाली देने का विरोध किया तभी उस पर उन लोगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इस बीच आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए। उधर पप्पू और सत्तार के अन्य साथी भी आ गए। उन लोगों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए।

घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया। इस बीच सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अरूण कुमार मौके पर पहुंचे। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद गांव में सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, सौरिख एसएसआई महेंद्र कुमार गौतम, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, छिबरामऊ कोतवाल राजबहादुर सिंह व आरआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इस मामले में घायल राहुल के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने ग्राम मोहद्दीनगर निवासी सत्तार व पप्पू पुत्रगण कर्रार हुसैन, मतलू पुत्र महबूब व मोटा कुरैशी पुत्र कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  बताया गया है कि कर्रार हुसैन के पुत्र लकड़ी काटने का कारोबार करते हैं। इन लोगों ने उनसे लकड़ी खरीदी थी, जिसका 14 हजार रुपए उधार था। तगादा करने पर उन लोगों ने जानलेवा हमला बोल ताबड़तोड़ फायरिंग की। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व आरआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश सौरिख थाना पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें