फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत नौ घायल, दो की मौत

Sat, 17 Jun 2017 12:12 AM IST
kannauj
विज्ञापन
फोन पर घटना की जानकारी देता दूल्हे का पिता रणवीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी कर अंबेडकरनगर से परिवार के साथ दुल्हन को हरियाणा लेकर जा रहे दूल्हे की कार गुरुवार रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



हरियाणा के रोहतक जनपद के थाना श्यापला क्षेत्र के गांव गांधरा निवासी रणवीर के पुत्र दीपक(25) की शादी अंबेडकरनगर जनपद की कोतवाली अकबरपुर के सांगापुर में रहने वाली सरिता देवी(22) के साथ बुधवार को थी। बुधवार को दीपक अपने परिवार के आठ लोगों के साथ बारात लेकर सरिता के घर पहुंचा था। वैवाहिक कार्यक्रम होने के बाद गुरुवार की शाम को दीपक सरिता को लेकर रोहतक परिवार के लोगों के साथ लौट रहा था।

कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ठठिया मंडी समिति के निकट अचानक तेज गति में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में योगेंद्र (35) पुत्र सूरजभान और ईश्वर (36) की मौके पर मौत हो गई। दूल्हा दीपक, दुल्हन सरिता देवी और मानेहा (45) पुत्र सूरजे, ईशू(55) पुत्री सूरजभान और नीलम देवी(25) पत्नी योगेंद्र व अवन(38) पुत्र सूरजभान और रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा कन्नौज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें