फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा

Tue, 14 Nov 2017 12:23 AM IST
kannauj
विज्ञापन
रोड पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालग्राम। रविवार की रात हुए हादसे के बाद पकड़ी गई रोडवेज बस को पुलिस द्वारा छोड़ दिए जाने से सोमवार की सुबह लोगों का गुस्सा भड़क गया। हादसे में मारे गए युवक का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों और परिजनों ने जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। जाम की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। छह घंटे तक लगे जाम के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने बस को कब्जे में लेने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


 रविवार रात तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव बिरियन नगला निवासी विजय सिंह उर्फ बबलू साइकिल से बच्चों की दवा लेने पलिया जा रहा था। तभी छिबरामऊ-तालग्राम रोड पर बिसबा मोड़ के पास सामने से आ रही रोडवेज ने उसे टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर भाग रही रोडवेज बस को तालग्राम पुलिस ने छिबरामऊ में पकड़ दिया। करीब रात 12 बजे पुलिस ने बस को छोड़ दिया।

सोमवार सुबह बस छोड़ने की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण लामबंद हो गए और गांव के सामने विजय सिंह का शव रख जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ तालग्राम थाना प्रभारी सुरेश कुमार पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से नोकझोंक शुरू कर दी। सुबह छह बजे से लेकर छह किलोमीटर तक त्योर कालोनी से पलिया बूंचपुर तक वाहनों की कतारे लग गईं।
विज्ञापन


स्कूली बसें भी फंस गईं। करीब 11 बजे पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने तालग्राम पुलिस पर बस छोड़ने का आरोप लगाते हुए बस को कब्जे में लेने की मांग की। इस पर सीओ ने कन्नौज डिपो के अधिकारियों से पूछताछ कर बेबर डिपो में बस को खड़ा करा लिया और ग्रामीणों को बस की फोटो दिखाई। इस पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हो गया और करीब छह घंटे बाद जाम खुल सका। इससे जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि बस को हिरासत में लेने के साथ मृतक के पिता लाल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें