फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में छुआ पाइप एक की मौत, तीन झुलसे

Tue, 02 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
पति की मौत पर रोती बिलखती पूजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौहना खेड़ा में सरकारी हैंडपंप की मरम्मत करने समय एचटी लाइन से पाइप छू जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शासन से मृतक के परिजनों व झुलसे युवकों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।जानकारी के मुताबिक गुगरापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चचासंड़ा के मजरा गौहना खेड़ा में बृजपाल पुत्र रामदीन के दरवाजे पर लगा सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा था।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर 12 बजे गौहन खेड़ा निवासी कुंवरपाल (23) पुत्र मन्नीलाल बाथम, नीटू (22) पुत्र राजककुमार वर्मा, सुखराम (18) पुत्र रामशरण बाथम, शिवशरण (22) पुत्र आत्माराम बाथम, बृजपाल (25) पुत्र रामदीन बाथम व अहमलपुर (मैनपुरी) निवासी शीशराम (27) पुत्र हरनाम बाथम हैंडपंप खोल रहे थे। सभी लोग खराब हैंडपंप का पाइप बाहर निकाल रहे थे। तभी पाइप की राड ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकरा गई।

इससे सभी लोग क रंट की चपेट में आ गए। युवकों को करंट लगता देख चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने सूखे डंडे की मदद से सभी को करंट से अलग किया। ग्रामीण करंट से झुलसे युवकों को ग्रामीण उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में कुंवरपाल की मौत हो गई। नीटू को ग्रामीणों ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं करंट से झुलसे बृजपाल व शीशराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


इधर ग्रामीण रामदत्त यादव, शिशुपाल, अमर सिंह, महेश, सुरेश चंद्र, इम्तिहान सिंह ने गांव में हंगामा करते हुए करंट से मरे व झुलसे ग्रामीणों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी नौरंगपुर सोवरन सिंह ने हमराही हरिशंकर प्रभाकर के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें