फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के विवाद में युवक को गोली मारी

Mon, 20 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढकौली गांव में एक दुकान के विवाद में कुछ लोगों ने दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के पेट में लगी। परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने गांव के ही कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकौली में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोगों ने गांव के ही अरविंद मिश्र (45) को गोली मार दी। बदमाश मौके से भाग निकले। परिवारीजनों ने घायल अरविंद को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया।

घायल ने बताया कि कुछ लोग उसकी दुकान को खाली कराना चाहते है। जिसके चलते उसे गोली मारी गई है। पीड़ित ने गांव के ही विवेक मिश्र आदि पर गोली मारने का आरोप लगाया है। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें