फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में हैवानियत की हदें पार: मुंह दबाकर नाबालिग को खींचा, सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 09 Jun 2021 06:29 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए। तब दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में खेत में शौच क्रिया के लिए गई किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह उसे रास्ते में मुंह दबाकर जबरदस्ती खींच ले गए थे। परिजनों ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। इन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेज रही है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी मंगलवार को रात नौ बजे अपने खेत पर शौच क्रिया के लिए गई थी। रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के दो युवकों ने उसे दबोच लिया। यह उसका मुंह दबाकर 100 मीटर दूर नाली के पास ले गए। इन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए। तब दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी के परिजन बुधवार को थाने पहुंचे। यहां दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। किशोरी के पिता ने बताया कि दुष्कर्म का प्रार्थना पत्र देने पर भी बेटी को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेजा।
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा का कहना है कि उन्हें इस बाबत थाना इंचार्ज ने नहीं बताया। अगर ऐसा हुआ है पूछताछ कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। पीड़िता नाबालिग है। इससे उसके आरोप के आधार पर ही दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें