फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से किया बलात्कार

Tue, 04 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले घर में अकेली महिला को तमंचा लगाक र एक युवक ने बलात्कार किया। शोर मचाने पर युवक जान से मार देने की धमकी देता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन


एक गांव की निवासी महिला 2 अक्तूबर की रात घर में अकेली थी। परिजन किसी काम से गए हुए थे। तभी गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। उसने चारपाई पर सोई महिला को दबोच लिया। चिल्लाने का प्रयास किया तो तमंचा लगाकर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद बलात्कार किया। किसी तरह युवक के चंगुल से छूट पाने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों को आता देख युवक महिला को जान से मार देने की धमकी देता हुआ भाग निकला। महिला ने पुलिस से शिकायत करने का प्रयास किया तो उसे फिर धमकियां दी गई। किसी तरह वह कोतवाली पहुंची। जहां उसने गांव के ही युवक के खिलाफ बलात्कार, जान से मार देने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार का कहना है कि महिला की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें