फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने फायरिंग और मारपीट कर फैलाई दहशत

Fri, 06 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
गन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सौरिख क्षेत्र में दबंगों ने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट व फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस के हत्थे एक भी युवक नहीं चढ़ा। नगर अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उपद्रवियों ने अलग-अलग तीन स्थानों पर मारपीट और फायरिंग की।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम सौरिख व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सलीम अख्तर बाइक से नादेमऊ रोड पर खड़े थे, तभी ग्राम भटपुरी निवासी भुल्लन अपने साथी नगला समाधान निवासी शिवा के साथ आया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग दौड़े तो दबंग भाग गए। दूसरी घटना अंकल ढाबा की है, जहां दबंगों ने होटल पर खाना खा रहे लोगों पर दहशत फैलाने के लिए फायर किया। विरोध करने पर गोविंद व अजीत निवासी टिहुला इंदरगढ़ के साथ मारपीट की।

तीसरी घटना टड़ा पुल की है, जहां दुकान रखे नगला डडुअन निवासी उजागर राजपूत के साथ भी इन लोगों ने लूटपाट की कोशिश की। यहां भी फायरिंग कर दहशत फैलाई। ग्रामीणों का विरोध देख उपद्रवियों ने उसका खोखा पलट दिया और भाग गए। मारपीट व फायरिंग की सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


मालूम हो कि भुल्लन एक शातिर अपराधी है, जो कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सलीम अख्तर की तहरीर पर पुलिस ने कूकापुर निवासी राहुल, नगला समाधान निवासी शिवा यादव, टड़ा निवासी निर्मल, अमित व दीपू तथा भटपुरी निवासी भुल्लन यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार व्यास ने बताया कि मामला मारपीट का है, फायरिंग की बात गलत है। मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें