फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देख एआरटीओ दफ्तर से दलाल भागे

Fri, 29 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर के बाहर दलालों की बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी की पकड़ी गई एक दर्जन बाइकों के मामले में फर्जी कागजात उपसंभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के बाहर बैठने वाले दलालों पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। पुलिस ने गुरुवार को छापा मारा तो दलाल वहां से भाग निकले। बीते दिनों सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक पप्पू ठैनुआ ने छापा मारकर एक दर्जन से अधिक चोरी की बाइकें बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की बाइकों के कागजात एआरटीओ के बाहर बैठने वाले दलालों द्वारा तैयार किए जाने की बात सामने आई थी। गुरुवार को सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ ने पुलिस बल के साथ एक बार फिर छापा मारा। पुलिस को आया देख पहले से ही सर्तक दलाल अपनी दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए।

बाद में उपनिरीक्षक ने एक बाइक के संबंध में एआरटीओ से वार्ता की। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक का नंबर सही हैं लेकिन बाइक का कलर और चेचिस नंबर अलग हैं। यह किसी जालसाज ने कानपुर या अन्य बड़े शहर से कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें