कन्नौज। बीमारी से तंग आकर वृद्घा ने बंद कमरे में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे से निकलता धुआं देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर वृद्घा का शव निकाला।
शहर के सफदरगंज मोहल्ला में रहने वाले 72 वर्षीय राधे श्याम तिवारी सेवा निवृत्त डाक कर्मचारी है। उनकी कोई संतान नहीं है। इससे घर में वह और उनकी 70 वर्षीय पत्नी बृजरानी मकान में रहते हैं। वृद्घावस्था के चलते दोनों की तबीयत खराब रहती है। रविवार रात को बीमारी से तंग आकर बृजरानी ने कमरा बंद कर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह आठ बजे कमरे से निकलता धुंआ देखकर राधे श्याम ने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने फोन कर पूरे मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल एके सिंह ने दरवाजा तोड़कर बृजरानी का शव बाहर निकलवाया। वहीं फारेंसिक टीम ने भी मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिश्तेदार पकंज मिश्रा ने बताया कि बीते कई दिनों से राधे श्याम और उनकी पत्नी बृजरानी बीमार चल रहे हैं। बीमारी से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की गई है। वृद्घा द्वारा आत्महत्या की बात सामने आई है।