क्षेत्र के गांव जुकइया में दंपति के बीच मारपीट हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। जुकइया कोतवाली कन्नौज निवासी दशरथ पुत्र जागेश्वर ने गलती पर अपने बच्चे की पिटाई कर दी। इससे नाराज पत्नी कांती ने डंडा उठाकर पति को जमकर पीट दिया। इससे उसके हाथ में चोट आई। नाराज पति ने पत्नी से डंडा छीनकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर गुल सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और मारपीट को शांत किया।
पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस को तहरीर दी। पुलिस व्यस्त होने के कारण महिला की शिकायत को गंभीरता से नहीं सुन सकी। इस पर महिला सीधे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के पास पहुंच गई। एसपी के निर्देश पर पति दशरथ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।