फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनौगी जेल में कैदी ने दोनों हाथ काटे

Thu, 12 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
जेल - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अनौगी जेल में हत्या के प्रयास के मामले में बंद कैदी ने चाकू  से दोनों हाथ काट कर लहूलुहान कर लिए। कैदी के घायल होने की सूचना पर जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनौगी जेल में हत्या के प्रयास के मामले में बंद कैदी कमालगंज (फर्रुखाबाद) के ठाकुरपुर सरइया निवासी इस्राइल पुत्र नौशाद बैरक में टहल रहा था। गुरुवार सुबह नौ बजे उसने चाकू निकाल कर अपने दोनों हाथ काटने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


कैदी को खून से लथपथ देख अन्य कैदियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीखें सुनकर बंदी रक्षक मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना जेल अधिकारियों को दी। जेल अधिकारियों ने घायल कैदी को जिला अस्पताल भेजा। जेल में बंद कैदी के पास चाकू पहुंचने पर जेल प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे हैं। मालूम हो कि पूर्व में भी कैदियाें के बीच चाकू चलने से कई कैदी घायल हो चुके हैं। यदि प्रशासन ने इस ओर ध्यान न दिया तो जेल के अंदर कोई बड़ी घटना हो सकती है। जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा घटना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें